देश

विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ विद्यार्थियों ने मनाई उत्साहपूर्ण दीपावली

बुजुर्गों के साथ गीत गाए, नृत्य किया, रंगोली बनाई, मिठाई खाई

बुजुर्गों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय देवेंद्रनगर के विद्यार्थियों ने बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आनंद आश्रम के बुजुर्गों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता से दीपावली मनाई। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ नृत्य कर गाने भी गाए। फुलझड़ियां जलार्इं, मिठाई खाई और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और रंगोली बनाकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से और स्नेहपूर्ण व्यवहार से वृद्धाश्रम का वातावरण उल्लासमय हो गया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय रायपुर के सचिव संजय जोशी ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है बल्कि यह सेवा, संवेदना, प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। इस अवसर पर बुजुर्गों ने भी विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी