जनसमस्या • रायपुर

कौशल्या विहार के समस्याग्रस्त लोगों ने आरडीए के सीईओ को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। कौशल्या माता विहार (कमल विहार) सेक्टर 14बी/15 सी का इलाका प्रमुख मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है, जिसे लेकर गुरुवार को क्षेत्र के नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने आरडीए कार्यालय जाकर सीईओ अवनीश कुमार शरन से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नागरिकों ने लिफ्ट का मेंटेनेंस, तीनों ब्लॉक ए,बी, सी की सिवरेज लाइन का ठीक कराने आदि प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सिवरेज लाइन से गटर का पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है। इसके अलावा रहवासियों ने कॉलोनी में निरंतर रूप से सफाई के लिए ध्यान दिए जाने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जलवाहिनी को मुख्य लाइन से जोड़ने, पानी टंकी की सफाई कराने और घरों की छतों में लगे शेड्स को दोबारा लगवाने की मांगें भी की गर्इं। इस दौरान आरडीए के सीईओ द्वारा प्रतिनिधि मंडल को प्राथमिकता के तौर पर समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शेख शकील, प्रमोद कुमार बैस, अनिल द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, राहुल बघेल, रजनीश कुमार, ऋषि बारले, सुरेशचंद दवे, बबला, सुरेश, प्रवीण द्विवेदी, लक्ष्मी साहू, ऋतु साहू, निर्मल सिंह, शीना, मीरा रावते आदि अनेक रहवासी शामिल थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी