रायपुर। ठाकुर रामचन्द्र स्वामी जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास, पुरानी बस्ती में दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को शाम 6 बजे श्रीमहालक्ष्मी पूजन होगा। वहीं मंगलवार, 10 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे से अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा कर आराध्य देव ठाकुर रामचन्द्र स्वामी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। अन्नकूट पूजन के उपरांत महाआरती की जाएगी