रायपुर। श्रीबांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, पेठा लाइन नयापारा, सदरबाजार में मंगलवार, 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे से अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि रूप में राज्यपाल रमेन डेका सपत्निक सम्मिलित होंगे। आयोजन प्रमुख डॉ. मनोज मुरारी लाल अग्रवाल के अनुसार इस पावन प्रसंग पर भगवान श्रीबांके बिहारी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की जाएगी। भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित कर मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा भंडारा एवं प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।