लवकुश वाटिका आश्रम में दरिद्र नारायण सेवा व भंडारा रायपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल एवं युवा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में वीआईपी रोड स्थित लवकुश वाटिका आश्रम में दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु-वंदना, ॐ श्री सद्गुरुचरण कमलेभ्यो नम: के सामूहिक जप एवं हरि ॐ के उद्घोष से हुआ। तदुपरांत साधकों ने दरिद्र नारायणों का तिलक व पुष्प से स्वागत कर उन्हें जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को बाल्टी, चटाई, मिठाई, दीया, रुई बाती, लाई बतासा, पूज्य बापूजी का लाकेट, नववर्ष का आश्रम कैलेंडर, स्टील थाली, साड़ी, तेल, गमछा, अरहर दाल, नमक, आटा, ऋषि प्रसाद दीपावली विशेषांक एवं नकद धनराशि प्रदान की गई। सभी के लिए भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, मातृशक्ति, युवा सेवा संघ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने आश्रम परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा से उनकी दीपावली सच में खुशियों भरी हो गई। आश्रम का संदेश है – दीपावली केवल दीये जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार में प्रकाश फैलाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशी लाने का पर्व है। सेवा ही सच्ची पूजा है।
रायपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल एवं युवा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में वीआईपी रोड स्थित लवकुश वाटिका आश्रम में दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु-वंदना, ॐ श्री सद्गुरुचरण कमलेभ्यो नम: के सामूहिक जप एवं हरि ॐ के उद्घोष से हुआ। तदुपरांत साधकों ने दरिद्र नारायणों का तिलक व पुष्प से स्वागत कर उन्हें जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को बाल्टी, चटाई, मिठाई, दीया, रुई बाती, लाई बतासा, पूज्य बापूजी का लाकेट, नववर्ष का आश्रम कैलेंडर, स्टील थाली, साड़ी, तेल, गमछा, अरहर दाल, नमक, आटा, ऋषि प्रसाद दीपावली विशेषांक एवं नकद धनराशि प्रदान की गई। सभी के लिए भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, मातृशक्ति, युवा सेवा संघ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने आश्रम परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा से उनकी दीपावली सच में खुशियों भरी हो गई। आश्रम का संदेश है – दीपावली केवल दीये जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार में प्रकाश फैलाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशी लाने का पर्व है। सेवा ही सच्ची पूजा है।