सतनामी समाज की बैठक में बनी कार्यक्रम की रूपरेखा
रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में रविवार को सतनामी समाज की अहम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष गुरु घासीदासजी के 270वें जयंती पर्व को धूमधाम से मनाने का संकल्प लेते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खण्डे व प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि परंपरानुसार राजधानी में 16 दिसंबर को आमापारा प्लाजा से सात ध्वजवाहक संतों की अगुवाई में आकर्षक झाकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 18 दिसम्बर को साहित्यिक संगोष्ठी, अलंकरण समारोह, पंथी नृत्य व जयंती कार्यक्रम होगा। वहीं 10 जनवरी को शहीद स्मारक भवन में राष्ट्र स्तरीय ‘हाई-टेक सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर से प्रतिभागी शामिल होंगे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस तैयारी बैठक में संरक्षक शकुन डहरिया, अध्यक्ष के.पी.खण्डे, महासचिव डॉ.जे.आर. सोनी, डी.एस. पात्रे, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल, के.एन. भारद्वाज, सुंदर लहरे, देवलाल भारती, बलराम डहरिया, पं. अंजोर दास बंजारे, कृपाराम चतुर्वेदी, लाला पुरेना, अरूण मंडल, संतोष महिलांग, घासीदास कोसले, मानसिंह गिलहरे, आसाराम लहरे, डॉ. छगनलाल सोनवानी, पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, रुस्तम कुर्रे, नंदू मारकंडे, तुलाराम टंडन, कमल कुर्रे, बबलू गेंदले, महेश सोनवानी, नरेंद्र कुर्रे, पप्पू बघेल, सुभाष कुर्रे, गुलाबचंद महिलांग, आशुतोष डहरिया, दयाराम जांगड़े, डॉ. सुरेंद्र कुर्रे,
डॉ .भुनेश्वरी भारद्वाज, धनेश्वरी डांडे, नगीना रात्रे, संगीता बालकिशोर, सुनंदा बघेल, संगीता पाटले, नीलेश अनंत, हीरा सायसेरा, डॉ. चंद्रशेखर खरे, एल.एल. कुर्रे, मोना खांडे, दर्शन मिरी, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, उमेश बर्मन, गंगाधर लहरे, नरेश सोनवानी, ललित बंजारे, जोहन पाटले, विजेंद्र कुर्रे, प्रशांत बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।