देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में 8 से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा महोत्सव
देश-प्रदेश के गोदड़ीवाला धामों समेत कई तीर्थस्थलों, शहरों से आएंगे संत-महात्मा व बाबा के चाहने वाले
रायपुर। संत बाबा गेलाराम का तीन दिवसीय 18वां वर्सी महोत्सव 8 से 10 दिसंबर तक देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम के आशीर्वाद से एवं महंत अम्मा मीरा देवी व जलगांव धाम के महंत सार्इं देवीदास के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर गोदड़ीवाला धाम में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न 30 सेवा कार्यों पर चर्चा कर सेवाएं सौंपी गर्इं। इस बैठक में मोहन लाल शोभवानी, इंदर सचदेव, हरि इसरानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी,पवन प्रीतवानी, इंदर थोरानी, सुशील केसवानी, लाल खूबचंदानी, मुकेश मंधान, श्याम केसवनी, ईश्वर कोड़वानी, भगवान दास खूबचंदानी, हरीश कोडवानी, भरत डिंगवानी, रवि प्रीतवानी, राजेश गिदवानी, सुनील, रॉकी व गन्नू काशवानी, कमल खूबचंदानी, शिवा खूबचंदानी, रवि सचदेव, संतोष केसवानी, गुरना खूबचंदानी, महेश प्रीतवानी, अमर प्रीतवानी समेत अनेक सेवादारी उपस्थित थे।
इस महोत्सव में देशभर से संत-महात्मा आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। प्रमुख रूप से सार्इं राजेश लाल अमरावती, सार्इं युधिष्ठिर लाल पूज्य शदाणी तीर्थ, सार्इं हरीश लाल लखनऊ, सार्इं अर्जुन दास उल्लासनगर, सार्इं नितिन कुमार अयोध्या, सार्इं मनीत कुमार, सार्इं कमल कुमार नागपुर, सार्इं लाल दास चकरभाठा सहित छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संत शामिल होंगे। वहीं भजन मंडली रिद्धि-सिद्धि डांस ग्रुप जलगांव, बाबल प्यारो जलगांव वारो नाटक, विनोद चावला एंड पार्टी चकरभाठा, बाबा बालक मंडली रायगढ़-भाठापारा, गोदड़ीवाला युवा गायक मंडली सहित महिला मंडल की प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन, झंडावंदन, अखंड पाठ, बहराणा साहेब और तीन दिन अखंड भंडारा चलेगा। रविवार, 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे गोदड़ीवाला धाम से भव्य बाइक रैली निकलेगी, जो शहर भ्रमण कर पूज्य किशाराम दरबार पहुंचकर संपन्न होगी।